Daily Current Affairs in hindi (17/8/2021)
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है?
उत्तर : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस।
2. ग्रैमी पुरस्कार विजेता किस लोक गायिका एवं गीतकार का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : नैंसी ग्रीफिथ।
3. युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत ने कितने पदक अपने नाम किये हैं?
उत्तर : 8 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य पदक सहित 15 पदक।
4. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने किस विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन का महासचिव नियुक्त किया है?
उत्तर : परगट सिंह।
5. हरियाणा राज्य के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल।
6. जर्मनी के किस दिग्गज फुटबॉलर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : गर्ड मुलर।
7. देश के चार और स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय महत्व वाली आर्द्रभूमि के रूप में चिन्हित कर रामसर कन्वेंशन की सूची में शामिल किया गया है, इसके साथ ही रामसर कन्वेंशन की सूची में देश के कितने स्थल हो गए हैं?
उत्तर : 46 स्थल।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 32,937 (417 मौतें).
9. इंडियन आइडल 12 के विनर कौन बन गए हैं?
उत्तर : पवनदीप राजन (अरुणिता-रनरअप)।
10. कट्टरपंथी संगठन तालिबान ने किस देश पर पूर्ण रूप से कब्ज़ा कर लिया है?
उत्तर : अफगानिस्तान।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें