केन नदी
केन नदी
Ken river
देश - भारत🇮🇳
राज्य - मध्यप्रदेश
उदगम - कैमूर पहाड़ी(दमोह पहाड़ी) रीठी तहसील, कटनी जिला, म.प्र.
लम्बाई - 427 किमी
(म.प्र. में 292किमी, 51 किमी म.प्र. व उ. प्र. की सीमा पर 84 किमी उ.प्र.में)
समापन - चीला गांव के समीप भोजहा नामक स्थान पर यमुना नदी में
केन नदी के अन्य नाम : शुक्तिमती, दिर्णावती, कर्णवती, श्रवेणी , केनास।
सहायक नदियाँ -
श्यामरी, व्यारमा, मिढ़ासन, सोनार, बेवस. बघनेरी, बाना, उर्मिल आदि इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
केन नदी में शजर नामक बहुमूल्य पत्थर पाया जाता है, जो पन्ता, अजयगढ़ से लेकर बाँदा के कनवारा गाँव तक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
केन नदी की सहायक रनगवां नदी पर रनगवां बाँध बनाया गया है। (वर्ष 1957 निर्मित) पन्ना बाघ आरक्षित क्षेत्र के मध्य केन व सिमरी नदी के संगम पर गंगऊ बाँध (1901-1915 निर्मित), तथा बरियारपुर बाँध निर्मित किये गये हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें