ताप्ती नदी Gk in hindi
ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के अन्तर्गत् काली सिंध पहाड़ी की सबसे ऊँची चोटी मुल्ताई से निकलती है। यह भ्रंश घाटी में नर्मदा नदी के समानान्तर तथा पूर्व से पश्चिम दिशा में प्रवाहित होती हुई खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) में गिरती है। यह अपने मुहाने पर ज्वारनंदमुख का निर्माण करती है।
यह नदी मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के मध्य प्राकृतिक सीमा का निर्धारण करती है। ताप्ती नदी के तट पर रज्जु सेतु एवं स्वाली बंदरगाह स्थित है।
![]() |
| Tapti river |
ताप्ती नदी
देश - भारत🇮🇳
राज्य में प्रवाह - मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र ,गुजरात
उद्गम स्थल - सतपुड़ा पर्वत श्रेणी
सिंध पहाड़ी की सबसे ऊँची चोटी मुल्ताई से
लम्बाई - 724 km (म. प्र. में279km, महाराष्ट्र में 270 km और गुजरात में 175km )
अपवाह क्षेत्र - 64,874 वर्ग किमी
(म. प्र. में 9804 वर्ग किमी)
समापन - खंभात की खाड़ी (अरब सागर)
ताप्ती नदी के अन्य नाम
सूर्य की पुत्री, सुरसुता, तापी, पयोष्णी (गर्म जल वाली नदी)।
सहायक नदियां :- पुरणा बधूड़, गिरना, बोरी, शिवा।
तापी या ताप्ती नदी का नाम संस्कृत में ताप शब्द से उद्धृत है यहां नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई नगर के समीप 762 मीटर की ऊंचाई से निकलती है या नदी नर्मदा की भांति पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है और अंत में खम्भात की खाड़ी में गिर जाती है यह नदी मध्य प्रदेश के बैतूल एवं खंडवा जिले में बहती है बुरहानपुर इस नदी के किनारे बसे प्रमुख नगर है।
![]() |
| माँ ताप्ती |
इसका अपवाह क्षेत्र अनुगामी अपवाह (Consequent Drainage) का उदाहरण है। इस तंत्र में पूर्णा, गिरन -गोपद, अनेर, अम्बोरा, बाकी बुरई, तितूर, उताव और कालीभीत आदि नदियाँ सम्मिलित है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें