मध्यप्रदेश के राजकीय प्रतीक /Madhya Pradesh ke Rajakeey pratik
मध्यप्रदेश के राजकीय प्रतीक निम्न प्रकार है :-
1. मध्यप्रदेश का राजकीय चिह्न :-
मध्य प्रदेश के राजकीय चिन्ह में सबसे बाहरी तरफ “24 स्तूपों" की आकृति सुनहरे रंग में उत्कीर्ण है जो कि समय की अनवरत चाल को प्रदर्शित करती है
तथा इसके बाद एक वृत्त है जिसमें मध्यप्रदेश शासन एवं सत्यमेव जयते उत्कीर्ण है साथ ही साथ इस वृत्त के एक तरफ धान (दाएं) एवं दूसरी तरफ गेंहू (बाएं) की बालियां प्रदर्शित है यह वृत्त राज्य की तरक्की और विकास की असीम संभावनाओं का प्रतीक है।
इसके बाद सेंटर या केंद्रीय व्रत आता है जिसके मध्य में अशोक स्तंभ" की सिंह आकृति सुनहरे रंग में एवं बरगद का वृक्ष गेरुआ रंग में प्रदर्शित है।
![]() |
| राजकीय चिह्न |
2. मध्यप्रदेश का राजकीय खेल :- मलखम्ब
मध्यप्रदेश का राजकीय खेल मलखंब है मलखंब एक प्राचीन खेल विधा है जिसमें एक मैदान के बीचो-बीच खंबा गाड़कर प्रतियोगी को खंबे के सहारे करतब दिखाना पड़ता है। खेल से किसी खिलाड़ी के पूरे शरीर का व्यायाम होता है।
इसलिए इस खेल से शरीर को सबसे ज्यादा लाभ होता है। या फुर्तीलापन आता है।
![]() |
| मलखम्ब |
3. मध्यप्रदेश का राजकीय पशु :- बारहसिंगा(ब्रेडरी प्रजाति)
4. मध्यप्रदेश का राजकीय पक्षी :- दूधराज या शाह बुलबुल (पैराडइज फ्लाईकेचर)
इसे अन्य नाम टिटैनी, माहारैनी भी कहा जाता है। यह सुंदर पक्षी है जिसकी पहचान सफेद और काली कलंगी और लहराते सफेद पूछ से है। यह अपनी निश्चित आयु होने पर शरीर का रंग बदल लेता है।
5. मध्यप्रदेश का राजकीय पुष्प :- सफेद लिली
6.मध्यप्रदेश का राजकीय वृक्ष :- बरगद
7. मध्यप्रदेश की राजकीय मछली: महाशीर
8. मध्यप्रदेश का राजकीय आम :- आम
मध्यप्रदेश का राजकीय फल आम है जिसका वैज्ञानिक नाम मेगीफेरा इंडिका है।
आम की पैदावार सर्वाधिक मात्रा में प्रदेश के जबलपुर, रीवा कटनी सतना बालाघाट जिले में होती है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले को आम जिला के नाम से भी जाना जाता है।
मध्यप्रदेश में नूरजहां किस्म की आम पाई जाती है जिसका वजन 4 किलोग्राम तक होता है यह किस्म कट्ठीवाड़ा नामक स्थान पर पाई जाती है जो कि अलीराजपुर जिले में आता है।
![]() |
| आम |
9.मध्य प्रदेश का राज्य नाट्य: माच
इसकी प्रस्तुति एक ऊँचे और खुले मंच के रूप में की जाती है। 'ढोलक' तथा 'सारंगी' के महत्वपूर्ण वाद्य है । प्रदेश में इसका सर्वाधिक प्रचार क्षेत्र मालवा अंचल के अंतर्गत आता है।
![]() |
| माच |
10. मध्यप्रदेश का राजकीय नृत्य :- राई
मध्यप्रदेश का राजकीय नृत्य राई हैं ।यह बुंदेलखंड का मुख्य नृत्य है जो ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के जन्म, विवाह के अवसरों एवं शुभ अवसरों पर राई का आयोजन किया जाता है। इसमें एक नर्तकी होती है जिसे 'बेड़नी' कहाँ जाता है।
![]() |
| राई |











🙌🔥
जवाब देंहटाएं