शनिवार, 14 अगस्त 2021

Independence day 2021 (15 अगस्त)| 15 august kyo manaya jata hai

Independence day 2021 (15 अगस्त) :- हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सन् 1947 में इसी दिन भारतवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय  त्यौहार है ।                       

15 August


  देशवासियों के लिए ये गौरवान्वित क्षण होता है जिसे लोग राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर मनाते हैं और जश्न के इस माहौल में प्रतिवर्ष दिल्ली के लाल किला की प्राचीर पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं और लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। 

15 अगस्त क्यो मनाया जाता हैं :-  15 अगस्त 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू ने दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया था। महात्मा गाँधी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में लोगों ने काफी हद तक अहिंसक गतिविधियों और सविनय अवज्ञा आंदोलनों में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के बाद ब्रिटिश भारत को धार्मिक आधार पर विभाजित किया गया, जिसमें पाकिस्तान नामक नये देश का उदय हुआ विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान ,दोनों देशों में हिंसक दंगे भड़क गये और सांप्रदायिक हिंसा की अनेक घटनाएं हुई। विभाजन के कारण  इतिहास में मनुष्य जाति का इतनी ज्यादा संख्या में लोगों का विस्थापन कभी नहीं हुआ। यह संख्या लगभग 1.45 करोड़ थी। भारत की जनगणना 1951 के अनुसार विभाजन के एकदम बाद 72,26,000 मुसलमान भारत छोड़कर पाकिस्तान गये और 72,49,000 हिन्दू और सिख पाकिस्तान छोड़कर भारत आए।

इसी दिन को झंडा फहराने के समारोह, परेड और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में पूरे भारत में मनाया जाता है। भारतीय इस दिन अपनी पोशाक, सामान, और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर इस उत्सव को मनाते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ देशभक्ति के गीत या गाने गाते हैं।

इस दिन चारों ओर देश भक्ति का माहौल होता हैं।

      



1 टिप्पणी: