Son River (सोन नदी ) GK in hindi
सोन नदी मध्यप्रदेश की प्रमुख नदी है इसका उद्गम मध्यप्रदेश के अमरकंटक ( अनुपपुर ) से हुआ है जो विंध्याचल पहाड़ियों में नर्मदा नदी के स्रोतस्थल से पूर्व में स्थित है यह मध्यभारत में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। इसे स्वर्ण (सोनभद्र शिला) नदी भी कहते है। यह यमुना के बाद गंगा नदी की दक्षिणी उपनदियों में सबसे बड़ी नदियों में एक है। यहां अपनेेेे उद्गम स्थल से निकलकर शीघ्र ही इसे पठार को पार कर नीचे उतरना पड़ता है अतः इसमें अनेक जलप्रपात बन जातेे हैं इस नदी की बाढे बड़ी ही आकस्मिक और विनाशकारी होती हैै कहा जाता है लगभग 1000 वर्ष पूर्व यह नदी गंगा के नीचे मिलती थी लेकिन अब वह गंगा नदी में दीनापुर से 16 किलोमीटर ऊपर की ओर मिलती है यहां नदी 780 किलोमीटर लम्बी है यहां नदी म. प्र. के शहडोल, उमरिया और सीधी जिले में बहने के बाद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिलेेेेे में प्रवेश करती है ।
सोन नदी गंगा के दक्षिणी भाग में मिलने वाली सबसे बड़ी नदी है, जो कैमूर श्रेणी एवं छोटा नागपुर पठार के मध्य सीमा बनाती है।
सोन नदी में दुर्लभ प्रजाति के कछुए पाये जाते हैं। इसमें "सोन घड़ियाल अभयारण्य" भी स्थित है।
![]() |
| सोन नदी |
सोन नदी
देश - भारत🇮🇳
राज्य में प्रवाह - मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार
उद्गम - अमरकंटक,अनूपपुर
ऊँचाई - 1048 मी(3438फिट)
लम्बाई - 780 किमी (म. प्र. में 509 km )
समापन - बिहार के पटना जिले में गंगा नदी में
अपवाह क्षेत्र - 17900वर्ग किमी
सोन नदी के अन्य नाम
नंद ,सोन, सुवर्ण,सोनपालिका, सुभाग्दि, शोणभद्र, सोआ (टॉलमी द्वारा प्रदत्त), हिरण्यवाह ।
सोन घाटी भौगोलिक दृश्य
सोन नदी भौगोलिक दृष्टि से विंध्याचल पहाड़ियों में नर्मदा नदी के स्रोतस्थल से पूर्व में स्थित है यह मध्यभारत में बहने वाली एक प्रमुख नदी है उत्तर-पूर्व की ओर प्रवाहित होती हुई आरा (बिहार) के समीप राम नगर (दानापुर) में गंगा नदी में मिल जाती है।
![]() |
| भौगोलिक दृश्य |
सोन नदी का बहाव
सोन नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अमरकंटक में होता है, जो नर्मदा नदी के उद्गम की पूर्व दिशा में है। यह फिर पूर्व दिशा में मुड़ने से पहले मध्य प्रदेश के माध्यम से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बहती है जहां यह कैमूर रेंज से मिलती है। नदी उत्तर प्रदेश और बिहार के माध्यम से पूर्व उत्तर-पूर्व दिशा में कैमूर रेंज के समानांतर दिशा में बहने लगती है और बिहार की राजधानी पटना के ठीक ऊपर रामपुर नगर (दीनापुर) में गंगा नदी में मिलती है।
सोन नदी की सहायक नदियाँ
सोन नदी की मुख्य सहायक नदियाँ जोहिला ,रिहंद नदी और कोएल नदी हैं। अन्य सहायक नदियाँ गोपद नदी और कान्हर नदी हैं।
सोन नदी पर प्रमुख परियोजना
बाण सागर परियोजना (Ban Sagar Project)
मध्य प्रदेश के शहडोल (देवलोद) जिले में सोन नदी पर बाण सागर परियोजना स्थापित है। यह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा बिहार की संयुक्त परियोजना है, जिसका निर्माण कार्य वर्ष 1978 में प्रारम्भ हुआ तथा वर्ष 2006 में पूर्ण हुआ।
इस बांध के जल एवं इसके निर्माण की लागत का बँटवारा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा बिहार में 2:1:1 को अनुपात में किया गया है। इसके अन्तर्गत मध्य प्रदेश में 2490 वर्ग किमी., उत्तर प्रदेश में 1500 वर्ग किमी. तथा बिहार में 940 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर सिंचाई की जाती है। इस परियोजना से प्रदेश के शहडोल, सीधी, सतना, रीवा व कटनी जिले सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगें।


Tq for providing imp fact✊
जवाब देंहटाएं